मरवाही : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर जिला CEO का बड़ा एक्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marwahi: District CEO takes big action on negligence in PM Awas Yojana

मरवाही जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना और पंचायत शिविरों में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ जिला CEO सुरेंद्र वैध ने कड़ी कार्रवाई की। शराब पीकर भयदोहन करने वाले सचिव रमेश पुरी तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस।

मरवाही में सरकारी योजनाओं को लेकर लापरवाही पर सख्ती

मरवाही जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना और पंचायत शिविरों के संचालन में लगातार मिल रही लापरवाहियों और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला CEO सुरेंद्र वैध ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है।

शराब पीकर डराने वाले सचिव पर गिरी गाज

टिकठी पंचायत शिविर में शराब के नशे में भयदोहन करने वाले सचिव रमेश पुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह शिविर में शराब पीकर पहुंचा और वहां मौजूद ग्रामीणों व अधिकारियों को डराने का प्रयास कर रहा था।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसके अलावा शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी भी सामने आ रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला CEO ने कार्रवाई की।

समीक्षा बैठक में लिया गया एक्शन

यह सख्त कदम जनपद पंचायत मरवाही में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उठाया गया। बैठक में सामने आया कि कई पंचायत सचिव और रोजगार सहायक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर जिला CEO सुरेंद्र वैध ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं और कुछ का स्थानांतरण भी किया गया है।

कर्मचारी लापरवाही करेंगे तो नहीं मिलेगा बचाव

समीक्षा बैठक के दौरान जिला CEO ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी कार्गो शिप किया जब्त, वीडियो जारी

Hormuz Strait: अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हालात एक बार

US Iran के बीच टूटा सीजफायर, कार्गो शिप पर अमेरिका का हमला, ईरान ने किया पलटवार

US Iran: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद तनाव

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. वसूलीबाज अफसरों पर नरमी,

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए