मंडी लोकसभा सीट पर किसकी होगी ताजपोशी, विक्रमादित्य या कंगना? इस नेता ने की भविष्यवाणी

- Advertisement -
Ad imageAd image

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट हॉट सीटों में से एक बनी हुई है। यहां से बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इनपर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह कंगना के सामने हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इसके अलावा उन्होंने इस सीट को लेकर बड़ा दावा भी किया।

सचिन पायलट ने क्या कहा?

मंडी पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मैं मंडी लोकसभा क्षेत्र में हूं और यहां एकतरफा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है…मुझे पूरा विश्वास है कि विक्रमादित्य सिंह भारी बहुमत से जीतेंगे और हिमाचल में चारों सीटों पर हमारे उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है…देश में भी बदलाव का माहौल है…”

मंडी में 1 जून को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में वोटिंग होने वाली है। प्रदेश की सभी 4 सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। उन्हीं में से एक मंडी लोकसभा सीट भी है। जहां से बीजेपी की ओर से कंगना रनौत और कांग्रेस की ओर से विक्रामादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा समय में इस सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह के बेटे हैं जो सुक्खू सरकार में मंत्री भी हैं।

अब तक कितनी सीटों पर हुआ मतदान?

जानकारी के लिए बता दें कि, आम चुनाव में 543 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। पांचवें चरण तक 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होनी अभी बाकी है।

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया, C-17 विमान भारत के लिए रवाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Report: Neha gupta Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया

Bhatapara Suspicious Death: भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bhatapara Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब)

Hostel Inspection: ग्वालियर में छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Report: Santosh Saravgee Hostel Inspection जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों