,

मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर बादल फटा, प्रशासन ने आम जन को किया अलर्ट, भारी नुकसान की खबर

मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) धुंधी से पलचान तक बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है। बादल फटने की वजह से यातायात पूरी तरह से बाधित हुआ है। जिसको देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी वाहनों को अटल टनल से वाया रोहतांग मनाली भेजा जा रहा है। मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) धुंधी से पलचान तक बादल फटने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

इसी कारण, सभी वाहनों को अटल टनल से वाया रोहतांग मनाली भेजा जा रहा है। वहीं प्रशासन ने जनता को अलर्ट करते हुए कहा है, ‘कृपया वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।’

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में बीती देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। सोलंगनाला से लगने वाले अंजनी महादेव में बादल फटा था, जिसकी वजह से पलचान में बाढ़ आ गई है। पलचान पुल पर भी मलबा आने से मनाली-लेह रास्ता बाधित हो गया है। खबरें यहां तक भी हैं कि इस बाढ़ की वजह से कई मकान बह गए हैं।

बादल फटने से भारी नुकसान

जानकारी के मुताबिक, नदी में बने एक पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, नदी के तट पर बसे लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। रिपोर्ट्स की मानें तो बाढ़ की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का क्या है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 27 से लेकर 30 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार 25 जुलाई को शिमला के साथ-साथ कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा