,

हरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए बंद रहेगा इंटरनेट, नल्हड़ मंदिर में ब्रजमंडल यात्रा की सुरक्षा में किए गए पुख्ता इंतजाम

हरियाणा के नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर पर कल यानी सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। यात्रा में डीजे और हथियार ले जाने पर रोक है। मस्जिद, मदरसे व पीर के सामने नारेबाजी और भाषण बाजी पर रोक रहेगी। इन सबके अलावा प्रशासन ने नूंह जिलमें 24 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS सेवाओं को बंद करने का ऐलान किया है। ये आज शाम 6 बजे से कल यानी 22 जुलाई की शाम 6 बजे लागू रहेगा।

फरमान में क्या कहा गया?

हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिला नूह में तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द को भंग करने की आशंका है। और जबकि, भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण जिला नूह में सार्वजनिक उपयोगिताओं में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक कानून और व्यवस्था को भंग करने की स्पष्ट संभावना है। इसी कारण से जिले में ये व्यवस्था की गई है।

पिछले साल हिंसा हुई थी

बता दें पिछली साल 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। वह हिंसा इस बार ना हो उसको लेकर पुलिस के इस वर्ष पुख्ता इंतजाम देखने को मिलेंगे। नलेश्वर शिव मंदिर से सुबह 10 बजे यह यात्रा शुरू होगी। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर यात्रा पहुंचेगी और यात्रा का समापन शाम पांच बजे पुनहाना के सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर में होगा। 
यात्रा के जो भी रूट तैयार किए गए हैं उन रूट पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार लगाई गई है। वहीं यात्रा को लेकर नलेश्वर मंदिर पर इस बार ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नूंह फिरोजपुर झिरका पुनहाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। साथ-साथ नलेश्वर मंदिर के चारों तरफ अरावली पर्वत है तो उसे पर भी पुलिस के जवान सुरक्षा के रूप में मौजूद रहेंगे।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा