छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 7 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ में हो रहे मुठभेड़ में दो महिला समेत कुल 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक AK47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके अबूझमाड़, टेकमेटा और काकुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई। बता दें कि 15 दिनों में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर यह दूसरी बड़ी स्ट्राइक है।

इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक नक्सल विरोधी अभियान है। सुरक्षा बल इलाके में अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने क्या कहा ?

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल की माओवादियों से मुठभेड़ हुई।

उन्होंने कहा, “इलाके में 50 से 60 नक्सलियों की मौजूदगी की संभावना है। अभियान लगातार जारी है। गर्मी के समय में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षाबल ऑपरेशन चला रहे हैं।”

इस साल इतने मारे गए नक्सली

16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 88 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं।

NEET UG 2025 परीक्षा तिथि घोषित: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की