,

तेज रफ्तार बनी काल: फिंगेश्वर में बाइक पेड़ से टकराई

High speed became fatal: Bike collided with a tree in Fingeshwar

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

2 युवकों की मौत, 1 गंभीर

गरियाबंद, 4 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियों को लील लिया। प्रसिद्ध घटारानी-जतमाई मार्ग पर हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक पेड़ से टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की पहचान महासमुंद के लफेंदी निवासी मिथलेश साहू और बेमचा निवासी नितेश साहू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डोमेश साहू को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे और एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से सीधा पेड़ से जा भिड़े। हादसे की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर गहरा शोक है। सड़क पर रफ्तार के कहर और सुरक्षा उपायों की अनदेखी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और सावधानी बरतें, विशेष रूप से पर्वतीय और घुमावदार मार्गों पर।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…