,

राज्यपाल रामेन डेका का सराहनीय कदम

Commendable step by Governor Raman Deka

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

वनवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘प्रयास’ संस्था को ₹3 लाख का सहयोग

मुंगेली, 4 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा की लौ जलाने वाले एक छोटे से प्रयास को बड़ा सहारा दिया है। राज्यपाल ने “प्रयास : अ स्मॉल स्टेप” संस्था द्वारा संचालित वनवासी पाठशाला के निर्माण हेतु ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यह पाठशाला मुख्यतः बैगा जनजाति के बच्चों के लिए चलाई जा रही है, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। बैगा समाज के इन वनवासी बच्चों की शिक्षा को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान राज्यपाल की नज़रों में तब आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखकर राज्यपाल रामेन डेका ने स्वयं संज्ञान लिया और संस्था को मदद देने की घोषणा की।

राज्यपाल द्वारा दिया गया यह सहयोग न सिर्फ आर्थिक रूप से मददगार साबित होगा, बल्कि इससे शिक्षा की इस अलख को और गति मिलेगी। “प्रयास” संस्था के कार्यकर्ताओं और बच्चों में इस पहल से जबरदस्त उत्साह है।

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल के इस मानवीय कदम की जमकर सराहना की है। शिक्षा के क्षेत्र में यह योगदान उन सैकड़ों वनवासी बच्चों के जीवन को संवार सकता है, जो अब तक संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते थे।

“प्रयास” संस्था ने राज्यपाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह राशि पाठशाला की स्थायी संरचना के निर्माण में प्रयोग की जाएगी, जिससे और अधिक बच्चों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकती है कि कैसे संवेदनशील नेतृत्व से सामाजिक बदलाव संभव है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…