संविधान बचाओ यात्रा को बलरामपुर में मिला जनसमर्थन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Save Constitution Yatra got public support in Balrampur

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ ने जोर पकड़ लिया है। जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए। यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस की सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी ज़रिता लैतफलांग विशेष रूप से बलरामपुर पहुंचीं और कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित किया।

सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़रिता लैतफलांग के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित पुराना कलेक्ट्रेट चौक तक मार्च निकाला। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान और आरक्षण से हो रहे कथित छेड़छाड़ के खिलाफ नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए ज़रिता लैतफलांग ने कहा,
“भाजपा सरकार लगातार संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में जनता को जागरूक करने के लिए इस यात्रा के माध्यम से घर-घर जा रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान राज्य, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिससे आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके।

यात्रा के दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई। बलरामपुर में आयोजित यह पदयात्रा कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान का अहम हिस्सा रही, जिसे जनता का अच्छा समर्थन मिला।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया