कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया महुदा कोसा उत्पादन केंद्र का निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Collector Janmejay Mahobe inspected the Mahuda Kosa Production Center

रिपोर्टर – देवेंद्र श्रीवास

महिलाओं से की संवाद

जांजगीर-चांपा ज़िले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा स्थित कोसा उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित कोकून पालन, कोसा निर्माण और अन्य संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोसा उत्पादन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया, ताकि महिलाएं इस कार्य से तकनीकी रूप से दक्ष होकर स्वरोजगार से जुड़ सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अंचलों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ इन महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा।

निरीक्षण के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। कलेक्टर महोबे ने केंद्र में कार्यरत महिलाओं के उत्साह और समर्पण को देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे