सर, मैं अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इनकार करता हूं… सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सर, मैं अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इनकार करता हूं। मेरे भाषण की विषय वस्तु को तोड़-मरोड़कर चुनिंदा रूप से गलत तरीके से पेश किया गया है। मेरा कभी भी किसी व्यक्ति की मानहानि करने का इरादा नहीं था। मैं इस आरोप का दृढ़ता से खंडन करता हूं। मेरे विरुद्ध मुकदमा राजनीति से प्रेेरित है और बाहरी कारणों से दायर किया गया है।

मेरी छवि व कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से मुकदमा दायर किया गया है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश होकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिया। मानहानि केस में कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ठीक 11 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचे। वे सीधे एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के सामने पेश हुए। मजिस्ट्रेट की ओर से पूंछे गए तीन सवालों का उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने केस में लगाए गए सारे आरोपों को गलत बताया। करीब 20 मिनट कोर्ट में रहने के बाद वे निकल गए। कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि नियत कर दी है। इस दौरान कोर्ट में राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल, परिवादी विजय मिश्र व उनके अधिवक्ता संतोष पांडेय मौजूद रहे। 

राहुल गांधी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 15 जुलाई 2018 को बंगलुरू में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने उन्हें विचारण के लिए तलब किया था। 20 फरवरी को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत कराई थी। करीब पांच माह से उनका बयान दर्ज होने की कार्रवाई में मामला लंबित था।

पर्याप्त साक्ष्य मौजूद

राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। अगली सुनवाई पर गवाहों का बयान दर्ज कराया जाएगा।- संतोष पांडेय अधिवक्ता, परिवादी विजय मिश्र

फर्जी केस दायर

राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी केस दायर किया गया है। परिवादी पक्ष का साक्ष्य पूरा होने के बाद राहुल गांधी को बेगुनाह साबित करने के लिए अदालत में साक्ष्य पेश किया जाएगा।- काशी प्रसाद शुक्ल, अधिवक्ता राहुल गांधी

सुरक्षा के लिए बंद कराया गेट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी को लेकर दीवानी न्यायालय की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा कारणों को लेकर मुख्य गेट को छोड़कर कोर्ट के गेट को बंद करा दिया गया था। इससे परिसर में प्रवेश करने के लिए वकीलों व वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी। राहुल गांधी के जाने के बाद सभी गेट खोल दिए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक