,

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जगह कौन लेगा? नेता प्रतिपक्ष की रेस में ये नाम सबसे आगे

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लाल बिहारी यादव को नामित कर दिया है। इसके बाद से ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी विधानसभा में दलित समाज के नेता को नेता प्रतिपक्ष बना सकती है। नेता प्रतिपक्ष को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सरोज का नाम सबसे आगे है। बता दें कि इंद्रजीत सरोज पासी जाति से आते हैं।

इसी महीने 29 जुलाई से विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है। उसके पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर समाजवादी पार्टी को फैसला करना है। अभी तक अखिलेश यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे पर लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद अब वह दिल्ली चले गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष की रेस में ये नाम आगे 

अब सबकी निगाहें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा उसको लेकर है कि सपा  अपने किस नेता को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है। सपा सूत्रों के मुताबिक अभी इंद्रजीत सरोज के अलावा राम अचल राजभर के नाम की भी चर्चा है। इनके अलावा माता प्रसाद पांडेय से लेकर शिवपाल यादव जैसे नाम नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी जिस पीडीए की राजनीति पर चल रही है उसमें विधान परिषद में पिछड़े समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने के बाद अब पीडीए से दलित समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व देने का काम विधानसभा में कर सकती है। सपा का मानना है कि इससे उसे अपनी राजनीति में फायदा होगा।

2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन इस समाज का भी वोट मिला है, जिस कारण समाजवादी पार्टी इस समाज को भी प्रतिनिधित्व देकर अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा