,

इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

Major action against illegal transportation of timber

रिपोर्ट – सुधेश पांडेय, लोरमी

वाहन और आरोपी सुपुर्द

लोरमी थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान टीम ने एक वाहन में ले जाई जा रही इमारती लकड़ी को पकड़ा, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक एवं लकड़ी के परिवहनकर्ता को हिरासत में लेकर वाहन सहित जब्त लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मामले में वन विभाग ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध लकड़ी तस्करी पर यह कार्रवाई क्षेत्र में वन्य संपदा की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस और वन विभाग की सतर्कता से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध वन कटाई और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…