,

दुर्ग: मुख्यमंत्री साय का संबोधन – मुरमुंडा स्कूल को बनाया जाएगा हायर सेकेंडरी

Durg: Address by Chief Minister Sai – Murmunda School will be made Higher Secondary

जनता से किए वादे हो रहे पूरे

दुर्ग: मुख्यमंत्री साय ने आज दुर्ग जिले में आयोजित समीकक्षा बैठक में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विधायक कोर्सेवाडा की मांग पर विचार करते हुए, बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए दुर्ग के मुरमुंडा स्थित स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। यह फैसला शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज तीन जिलों की समीकक्षा बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिन 20 जिलों का मैंने दौरा किया है, वहां हमने जो बीड़ा जनता की सेवा का उठाया था, वह धीरे-धीरे पूर्ण हो रहा है।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि अब जमीन नामांतरण (म्यूटेशन) के साथ-साथ उसकी रजिस्ट्री भी की जा सकेगी। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और संपत्ति से जुड़े कार्य अधिक पारदर्शी और सरल हो सकेंगे। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि भविष्य में लोग अपने बच्चों के नाम मात्र 500 रुपये में जमीन का हस्तांतरण कर सकेंगे।

आधुनिक तकनीक और डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं और अब उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय के इस संबोधन को विकास और जनकल्याण की दिशा में एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है।

आज का राशिफल 21 मई 2025 – जानें 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…