,

कोरबा : SECL मानिकपुर खदान में मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Korba: Four arrested in case of assault in SECL Manikpur mine

कोरबा: SECL की मानिकपुर खदान में दो दिन पहले उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब निजी कंपनी कलिंगा के मैनेजर, कर्मचारियों और खदान में कार्यरत ड्राइवरों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना अब तूल पकड़ रही है क्योंकि इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवरों को उड़ीसा ट्रांसफर किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और स्थिति बेकाबू हो गई।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत SECL की मानिकपुर खदान की है, जहां पहले भी श्रमिकों और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कहा जा रहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन और खदान प्रबंधन से भी मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आज का राशिफल 21 मई 2025 – जानें 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…