धमतरी: प्रेमिका के घर घुसकर पति पर चाकू से हमला, आरोपी सोनू साहू गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Husband attacked with knife after entering girlfriend's house, accused Sonu Sahu arrested

BY- ISA AHMAD

धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेमिका के घर घुसकर उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू साहू, निवासी राउरकेला (उड़ीसा), पीड़ित की पत्नी को पिछले दो वर्षों से परेशान कर रहा था और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी और महिला की पूर्व में जान-पहचान थी, जिसका फायदा उठाकर वह लगातार संपर्क में रहने की कोशिश करता रहा।

बीती रात, सोनू साहू अचानक महिला के घर पहुंचा और प्रार्थी (पति) से कहा कि “तुम हमारे बीच आ गए हो।” इस पर पीड़ित पति ने स्थिति को भांपते हुए अपनी पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। लेकिन, इसी दौरान गुस्से में बेकाबू सोनू साहू ने चाकू निकालकर पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर रुद्री थाना लाया, जहां उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला प्रेम संबंधों में बढ़ती जुनूनियत और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली मानसिकता को दर्शाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यवहार या धमकी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

10 मई 2025: दैनिक राशिफल हिंदी में – प्रेम, करियर और स्वास्थ्य भविष्यफल

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार