,

महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन, एक्स पर भावुक संदेश साझा किया

BY: Yoganand Shrivastva

आज भारत के वीर योद्धाओं में अग्रणी रहे महाराणा प्रताप की जयंती है। इस अवसर पर देश भर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महान स्वतंत्रता सेनानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने वीरता और शौर्य को किया प्रणाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराणा प्रताप के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा,

“देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। मातृभूमि की अस्मिता की रक्षा में उन्होंने जो अप्रतिम शौर्य और साहस दिखाया, वह आज भी देश के जवानों के लिए एक प्रेरणा-स्रोत है। भारत मां को समर्पित उनका बलिदानी जीवन सदैव हमें राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत करता रहेगा।”

पीएम के इस भावपूर्ण संदेश को हजारों लोगों ने साझा किया और देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,

“’हिंदुआ सूर्य’ महाराणा प्रताप जी की पावन जयंती पर आज लखनऊ में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्र और धर्म के लिए उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनके श्रीचरणों में शत-शत नमन।”

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…