,

दुर्ग-भिलाई में मॉक ड्रिल की तैयारी तेज, आपदा की स्थिति में बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Preparations for mock drill in full swing in Durg-Bhilai, training for rescue in case of disaster will be given

BY- ISA AHMAD

दुर्ग और भिलाई के विभिन्न इलाकों में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को पैनिक सिचुएशन यानी घबराहट भरी परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और सुरक्षित रहने का अभ्यास कराना है।

यह मॉक ड्रिल रेलवे स्टेशन, भिलाई इस्पात संयंत्र, दुर्ग के मुख्य बाजार, सूर्या मॉल और पुलिस पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

इस अभ्यास में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), एनसीसी, स्काउट गाइड और रेड क्रॉस से जुड़े छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता कर सकें।

मॉक ड्रिल की शुरुआत चौक-चौराहों पर खुले स्थानों में की जाएगी, जिससे आम जनता जागरूक हो सके। इसके बाद बड़ी संस्थाओं और कार्यालय परिसरों में भी इस अभ्यास को दोहराया जाएगा।

प्रशासन की यह पहल आपदा की स्थिति में आम लोगों की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…