दुर्ग: नहर में बहे दो युवक, 23 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Two youths drowned in the canal, rescue operation is going on for 23 hours

रिपोर्ट : विष्णु गौतम

दुर्ग ज़िले के सेलूद क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने जिलेवासियों को चिंता में डाल दिया है। तांडूला नहर में दो युवक तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश बीते 23 घंटों से लगातार जारी है। अब तक रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। नहर के पास पहुंचे नंदकिशोर और प्रहलाद यादव, जो कि मंत्रालय में कर्मचारी बताए जा रहे हैं, नहर के किनारे समय बिता रहे थे। इसी दौरान नंदकिशोर नहाने के लिए नहर में उतरे, लेकिन पैर फिसलने से वे तेज बहाव में बह गए। उन्हें बचाने के प्रयास में प्रहलाद भी नहर में कूद गए, लेकिन वे भी धारा की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बीते 23 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि नहर की गहराई लगभग 15 फीट है और तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर स्थानीय पुलिस, गोताखोर और अन्य राहत दल तैनात हैं। स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर जुटे हुए हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

यह घटना इस सप्ताह नहर में डूबने की पाँचवीं घटना है, जिससे जिले में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नहरों और जलाशयों के पास सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से पानी में उतरने से बचें।

फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है और पूरे जिले की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई