,

कोरबा हादसा: नहर में मिला सात वर्षीय मासूम का शव

Korba accident: Body of a seven-year-old innocent found in a canal

अब तक दो की मौत की पुष्टि, तीन अब भी लापता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया। यह वाहन सक्ती जिले से कोरबा आ रहे लोगों से भरा हुआ था, जो एक छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पांच लोग नहर में बह गए थे, जिनमें से अब तक दो के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।

पुलिस द्वारा सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय मासूम बच्ची तान्या उर्फ खुशी साहू का शव नगरदा स्थित नहर से बरामद किया गया। इससे पहले रविवार शाम ईतवारा बाई कंवर नामक महिला का शव बरामद हुआ था।

घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक सहायता या मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। हादसे की जांच जारी है और पिकअप के नहर में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…