उधमसिंहनगर: मामूली विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Udham Singh Nagar: Teen beaten to death over a minor dispute

दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

रिपोर्ट: मुकेश मंडल | स्थान: रुद्रपुर, उधम सिंह नगर

उधमसिंहनगर जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते दो नाबालिग किशोरों ने मिलकर एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर कॉलोनी की है, जहां बाइक सवार दीपक राठौर को दो नाबालिगों ने मामूली कहासुनी के बाद उसकी बाइक से खींचकर जमीन पर गिराया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने दीपक का गला भी दबाया। परिजनों ने घायल अवस्था में दीपक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान दीपक राठौर, निवासी कृष्णा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, पुत्र भद्रावाल राठौर के रूप में हुई है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें संरक्षण में ले लिया है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

बांग्लादेश में विष्णु मूर्ति मिलने के बाद जमीन बंजर होने का रहस्य! ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिक भी हैरान

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला