दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horrible road accident in Durg: High speed car hits auto

आधा दर्जन निगम कर्मचारी घायल

दुर्ग: दुर्ग शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराजा चौक के पास आज एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन नगर निगम कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच में पद्मनाभपुर थाना पुलिस जुट गई है। कार चालक की पहचान और घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया