,

कुंवारी कन्या भोज के लिए निकली मासूम का शव कार में मिला

The body of an innocent girl who had gone out for a feast was found in a car

हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
रिपोर्टर: संजय सिंह सेंगर

दुर्ग, 7 अप्रैल:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार सुबह कुंवारी कन्या भोज के लिए निकली साढ़े छह साल की बच्ची महक यादव का शव एक बंद पड़ी कार में मिला था। बच्ची की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आज सुबह से मोहन नगर थाना क्षेत्र में मोहल्ले के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हत्या की जांच में पुलिस ने पकड़े 2-3 संदिग्ध

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ अनाचार के बाद उसकी हत्या की गई है।

मां और दादी ने दी जानकारी

महक की मां रौशनी यादव ने बताया कि बच्ची सुबह कन्या भोज के लिए दादी के घर गई थी, लेकिन दोपहर तक नहीं लौटी। जब खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में एक युवक ने बगल में खड़ी कार में झांकने पर शव देखा।

इलाके में तनाव, आगजनी की घटनाएं

हत्या से गुस्साए लोगों ने तीन कारों में तोड़फोड़ की और एक घर में आग भी लगा दी, जिसमें एक बाइक और एसी जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…