,

आगरा में पिटबुल का आतंक, स्ट्रीट डॉग पर किया खतरनाक हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Terror of Pitbull in Agra, dangerous attack on street dog

आगरा के सिकंदरा गुरुद्वारा गुरु के ताल फ्लाईओवर के पास एक पिटबुल द्वारा स्ट्रीट डॉग पर किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, क्योंकि पिटबुल के हमले से बचने के लिए आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे।

मालिक की कोशिशें हुई नाकाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिटबुल का मालिक स्ट्रीट डॉग को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पिटबुल ने उसे छोड़ा नहीं। कई लोगों ने मिलकर उसे अलग करने की कोशिश की, लेकिन लगातार मारने के बाद भी पिटबुल का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

बड़ी मुश्किल से बची स्ट्रीट डॉग की जान

घटना के दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रीट डॉग की जान बचाई। हालांकि, इस घटना ने पालतू कुत्तों, खासतौर पर खूंखार नस्लों के कुत्तों की सुरक्षा और ट्रेनिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में दहशत

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्तों के प्रति डर बढ़ गया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे कुत्तों पर सख्त नियम लागू किए जाएं और मालिकों को उनकी ट्रेनिंग और सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाए।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति