,

नर्मदा नहर में नहाने गई तीन बच्चियां डूबी, दो की मौत, एक की तलाश जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

कटनी: उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवारा गांव के पास नर्मदा नहर में नहाने गई तीन बच्चियां डूब गईं। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरी बच्ची की तलाश जारी है।

हादसा ऐसे हुआ

रविवार सुबह परसवारा गांव की तीन बच्चियां नहर में नहाने गई थीं। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण वे डूबने लगीं। जब तक आसपास के लोग कुछ कर पाते, दो बच्चियों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरी का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

मृतकों के नाम

  • सिद्धि पटेल (12 वर्ष) – कक्षा आठवीं, पिता कौशल पटेल
  • अंशिका पटेल (14 वर्ष) – कक्षा नौवीं, पिता अजू पटेल

अब भी लापता बच्ची

  • मानवी पटेल (8 वर्ष) – पिता कौशल पटेल, जिसकी तलाश जारी है।

गांव में शोक, प्रशासन जुटा तलाश में

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तीसरी बच्ची को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

इसी साल से शुरू होगा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला सत्र : मुख्यमंत्री..यह भी पढ़े

कौन हैं Premila Morar? Rachin Ravindra की Girlfriend और Fashion Designer की कहानी

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और