,

अप्रैल में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के आधिकारिक निमंत्रण पर होगा। इस यात्रा से भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की संभावना है।

बिम्सटेक सम्मेलन के बाद श्रीलंका दौरा

दरअसल, 2 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक में बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि बैंकॉक से लौटते समय वे श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

राष्ट्रपति दिसानायके ने दिया था निमंत्रण

बीते दिसंबर 2024 में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जल्द से जल्द श्रीलंका आने का न्योता दिया था। राष्ट्रपति दिसानायके की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी, जिसमें उन्होंने भारतीय नेतृत्व और व्यापारिक समुदाय से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया था।

तीन बार श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी तीन बार श्रीलंका की यात्रा कर चुके हैं। मार्च 2015 में उन्होंने श्रीलंका का दौरा किया था, जो 1987 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इसके बाद मई 2017 में उन्होंने दोबारा श्रीलंका की यात्रा की। जून 2019 में, ईस्टर संडे आतंकी हमलों के बाद, उन्होंने एकजुटता दिखाने के लिए कोलंबो का दौरा किया था।

भारत-श्रीलंका संबंधों को मिलेगी मजबूती

पीएम मोदी की आगामी यात्रा को राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। यह दौरा दोनों देशों के बीच जन-केंद्रित साझेदारी को और गति देगा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा।

FOOTBALL: दिग्गज सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी की, मार्च में खेलेंगे FIFA..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार