,

आगरा में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, शव को बोरे में भरकर लगाया ठिकाने

Brother brutally murders sister in Agra, throws body in sack and escapes

आगरा: शहर के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक भाई ने अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

किराएदारों को हुआ शक, तो खुला राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब किराए पर रहने वाली एक महिला ने बोरा फेंकते हुए देखा। बोरे से महिला के पैर बाहर निकल रहे थे, जिससे शक हुआ। किराएदारों ने इस बारे में आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग वहां जुट गए और बोरा खोलकर देखा, तो अंदर 45 वर्षीय गीता का शव था, जो प्रताप सिंह की पत्नी थी।

प्रेम संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतका गीता के भांजे और मामी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर परिवार में तनाव था। इसी विवाद के चलते भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। लोग इस तरह की निर्मम हत्या से हैरान हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…