पॉपस्टार जस्टिर बीबर लेने जा रहे तलाक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लंदन : सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। दोनों के बीच तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। कहा जा रहा है कि हैली ने तलाक का फैसला लिया है और वह जस्टिन से 300 मिलियन डॉलर (करीब 2600 करोड़ रुपये) की एलिमनी मांग रही हैं। जस्टिन और हैली ने 2018 में शादी की थी, लेकिन अब 7 साल बाद उनके तलाक की वजह कुछ चौंकाने वाली बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हैली ने तलाक लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह जस्टिन की नशे की आदतों से परेशान हो चुकी थीं। कुछ समय पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें जस्टिन बीबर एक बोंग का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जब जस्टिन ने हैली से शादी की थी, तो उन्होंने वादा किया था कि वह नशे से दूर रहेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने यह वादा तोड़ दिया। इस वजह से हैली ने तलाक का निर्णय लिया है ताकि वह खुद और अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकें। जस्टिन और हैली की प्रेम कहानी 2015 में शुरू हुई थी, लेकिन 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद जस्टिन ने 7 जुलाई 2018 को हैली बाल्डविन से सगाई की और नवंबर 2018 में दोनों ने शादी की। इसके बाद 2019 में उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक बार फिर से साउथ कैलिफोर्निया में शादी की पार्टी आयोजित की थी। 2024 में इस कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया। तलाक की अफवाहों ने उनके फैंस को झकझोर दिया है, लेकिन अब तक जस्टिन और हैली ने इन खबरों का खंडन किया है।

महाकुंभ से ज्वेलरी प्रमोशन तक मोनालिसा की यात्रा

दुबई: एक संगीत की धुन तय करेगी, आज का भारत-पाक मुकाबले का फैसला

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने