रणजी ट्रॉफी: विराट ने किया फैंस को निराश, पुजारा, रहाणे ने लगाया शतक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ranji Trophy match: Pujara Rahane scored a century, Kohli disappointed

रणजी ट्रॉफी मुकाबला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कहीं बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन चर्चा में है, तो कहीं फैंस की दीवानगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ताज़ा मुकाबले की बात की जाए तो रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एलीट ग्रुप चरण के आखिरी राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरे दिन तीन खिलाड़ियों ने डबल सेंचुरी जड़ी, जिसमें मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ी और पुडुचेरी का एक खिलाड़ी शामिल है। वहीं, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अपने-अपने शतक से चूक गए। दिल्ली के लिए 13 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरे विराट कोहली ने फैंस को निराश किया। वह मात्र 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। केरल ने बिहार को पारी और 169 रन से करारी हार थमाई। बिहार एलीट ग्रुप से बाहर हो गया है। हालांकि मुकाबले के दौरान विराट कोहली को लेकर फैंस की दीवानगी देखने को मिली, मैच के दौरान तीन बच्चे स्टेडियम में घुंस गए और विराट कोहली से मिलकर उनके पैर छुए। सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन विराट कोहली ने सिक्योरिटी से उन्हें ना पीटने की अपील की। आईये जानते है सभी ग्रुप्स की क्या अपडेट है।

एलीट ग्रुप ए

ओडिशा बनाम सर्विसेज- ओडिशा ने सर्विसेज की पहली पारी 199 रन पर समेट दी। इसके बाद दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं और कुल 148 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

मेघालय बनाम मुंबई- मेघालय की पहली पारी 86 रन पर समेटने के बाद मुंबई ने सात विकेट के नुकसान पर 671 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। सिद्धेश लाड ने 145, रहाणे 96, आकाश आनंद 103 रन और शम्स मुलानी ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। मेघालय ने दूसरी में दो विकेट नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं।बड़ौदा बनाम जम्मू एंड कश्मीर- जम्मू और कश्मीर ने बड़ौदा की पहली पारी 166 रन पर समेट दी और दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर कुल 205 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

एलीट ग्रुप बी

राजस्थान बनाम आंध्रा- आंध्रा की पहली पारी 220 रन पर समेटने के बाद राजस्थान ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं और कुल 133 रन की लीड ले ली है।पुडुचेरी बनाम उत्तराखंड- पुडुचेरी की पहली पारी 427 रन पर सिमटी। उत्तराखंड ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। पुडुचेरी के लिए मोहित काले ने नाबाद 202 रन की पारी खेली।विदर्भ बनाम हैदराबाद- विदर्भ के 190 रन के जवाब में हैदराबाद ने पहली पारी में 326 का स्कोर बनाया। विदर्भ ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए तन्मय अग्रवाल ने 126 रन की पारी खेली।हिमाचल प्रदेश बनाम गुजरात- गुजरात को 247 रन समेटने के बाद हिमाचल ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं और कुल 31 रन की लीड हासिल कर ली है।

एलीट ग्रुप सी

पंजाब बनाम बंगाल- पंजाब की पहली पारी के जवाब में बंगाल ने 343 रन बनाए। दूसरी पारी में पंजाब ने तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। वह अभी 88 रन पीछे है।कर्नाटक बनाम हरियाणा- कर्नाटक ने पहली पारी में 304 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा ने करारा जवाब दिया है। पांच विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप डी

तमिलनाडु बनाम झारखंड- तमिलनाडु जीत से 97 रन दूर है। झारखंड की दूसरी पारी 154 रन पर सिमट गई। वहीं, पहली पारी में 185 रन बनाए थे। तमिलनाडु ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं।छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़- चड़ीगढ़ ने पहली में 283 रन बनाए। इसके जवाब में छत्तीगढ़ ने चार विकेट नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं और 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सुजीत देसाई 123 रन बनाकर नाबाद लौटे।रेलवे बनाम दिल्ली- रेलवे के 241 रन के जवाब में दिल्ली ने सात विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बडोनी 99 रन बनाकर आउट हुए।सौराष्ट्र बनाम असम- सौराष्ट्र ने पहली पारी में 474 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 99 रन बनाकर आउट हुए। हार्विक ने 130 रन की पारी खेली। असम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर फॉलोआन खेलते हुए 67 रन बना लिए हैं। पहली पारी में वह 164 रन पर सिमट गई थी।मध्यप्रदेश बनाम उत्तर प्रदेश- मध्यप्रदेश ने हर्ष (258) और शुभम शर्मा (208) के दोहरे शतकों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 670 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने 95 रन बना लिए हैं।केरल बनाम बिहार- केरल ने बिहार को पारी और 169 रन से हरा दिया है। बिहार एलीट ग्रुप से बाहर हो गया है। केरल ने 351 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बिहार पहली पारी में 64 और फॉलोआन खेलते हुए 118 पर सिमट गया।

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

- Advertisement -
Ad imageAd image

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण