किटू ने महाकुंभ को बताया ‘शानदार आध्यात्मिक अनुभव’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचीं अभिनेत्री किटू गिडवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को ‘शानदार आध्यात्मिक अनुभव’ बताया। संगम में पवित्र डुबकी लगाने के साथ अभिनेत्री ने भावनाओं को व्यक्त करते हुए अनुभव को बिल्कुल शानदार और जादुई बताया। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर आध्यात्मिक यात्रा को शानदार बताते हुए एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में अभिनेत्री ने कुंभ मेले के शांत वातावरण के बारे में बात की। उन्होंने कहा, नमस्ते दोस्तों, मैंने अभी संगम पर गंगा में पवित्र डुबकी लगाई है और यह एक बिल्कुल शानदार आध्यात्मिक अनुभव रहा है। पूरा कुंभ मेला अविश्वसनीय है – हर कोई शांत है, आनंद ले रहा है और गंगा माता से प्रार्थना कर रहा है।अभिनेत्री ने कहा, बुनियादी ढांचा काफी अच्छा है। हम एक बहुत ही आरामदायक शिविर में हैं, बढ़िया भोजन का आनंद ले रहे हैं और सब कुछ अच्छी तरह से व्यवस्थित है। आपको बस भीड़ के बीच से गुजरना है। लेकिन, यही आपके लिए भारत है। मेरा अनुभव जादुई रहा है। यह महाकुंभ है, हर-हर गंगे।” वीडियो के अलावा, अभिनेत्री ने स्थानीय लोगों के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

29 मार्च 2025 का राशिफल, कैसे रहेगा आपका दिन जानिए

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण

Modi Government : मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

Modi Government : यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में गिनाई गईं केंद्र सरकार