,

UP New Alliance : ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, यूपी में बदलेगा ’27 का रण’ ?

UP New Alliance Owaisi-Chandrashekhar

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

UP New Alliance : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नए सियासी समीकरण की दस्तक है. AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी, और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है. दोनों ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है..इसके साथ ही चंद्रशोखर रावण को सीएम फेस भी घोषित कर दिया है..इसके साथ ही यूपी की सियासत में एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है क्या ये गठबधन चुनाव को त्रिकोणीय बना पाएगा.,

UP New Alliance : किसका बढ़ेगा वोट बैंक,किसकी बढ़ी टेंशन?

लड़ाई त्रिकोणीय न हुई तो इस गठबंधन से किसे फायदा पहुंचेगा और किसे नुकसान… राजनीतिक जानकारों की इस पर अलग-अलग राय है..बीजेपी और सपा भी इसे अपने-अपने नजरिए से देख रही है..बीजेपी का मानना है कि इस गठबंधन से मुस्लिम और दलित वोटर अखिलेश यादव के पीडीए से दूर होंगे तो सपा मान रही है कि चंद्रशेखर रावण को सीएम उम्मीदवार घोषित करने के बाद बीजेपी से दलित वोटों का छिटकना तय है.. इन दावों के बीच कुछ सवाल हैं.

UP New Alliance : 40% आबादी, क्या मिल पाएंगे 40% वोट?

यूपी में चुनाव की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है…बीजेपी और कांग्रेस सपा गठबंधन चुनावी मोर्चे पर आ चुके हैं…सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक-दूसरे पर वार-पलवार का कोई मौका नहीं चुक रहे हैं…इस चुनावी घमासान के बीच तीसरा मोर्चा भी खुल गया है..खुद को मुस्लिम वोटों का ठेकेदार मानने वाले AIMIM के असुद्दीन ओवैसी और दलितों के स्वघोषित नायक चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है..

UP New Alliance : कितना प्रभावी ओवैसी का मुस्लिम आधार?

इसके साथ ही यूपी में लड़ाई त्रिकोणीय होने के दावे किए जाने लगे हैं…इन दावों का आधार भी है…यूपी में 21 प्रतिशत के लगभग दलित और 19 फीसदी के लगभग मुस्लिम आबादी है.. ओवैसी और चंद्रशेखर दोनों इन वोटों के दम पर यूपी की सत्ता में काबिज होने का दावा कर रहे हैं…

इनका ये गठबंधन किसे नुकसान पहुंचाएगा और किसे नफा इसको लेकर अलग-अलग दावे हैं…कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि…ये सीधे अखिलेश के PDA गठबंधन पर सेंध लगाएंगे…तो कुछ मानते हैं कि…मोदी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की वजह से बीजेपी के पाले में आया दलित वोट छिटककर चंद्रशेखर के साथ गया तो नुकसान बीजेपी को ही होगा…इस बीच सपा और भाजपा के अलग- अलग दावे और नजरिए हैं…बीजेपी के मंत्री इसे सपा की ताबूत में आखिरी कील बता रहे हैं…तो अखिलेश और उनके नेता इस गठजोड़ पर नरम हैं…

UP New Alliance : औवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर सवाल

क्या 40 फीसदी आबादी का आंकड़ा वोटों में भी तब्दील होगा?
क्या दलित- मुस्लिम समीकरण सत्ता का गणित बदल सकता है ?
क्या अखिलेश यादव के PDA और MY समीकरण में लगेगी सेंध?
वोटों का बंटवारा भाजपा के लिए बनेगा सियासी संजीवनी ?
क्या बीजेपी के पाले से छिटककर चंद्रशेखर के साथ जाएंगे दलित ?

इन सवालों के जवाब तो चुनाव परिणाम तय करेंगे…लेकिन फिलहाल यूपी की सियासत में हलचल तो मची हुई है… 40 फीसदी मुस्लिम-दलित वोटों के फैक्टर में सियासत घन चक्कर है.

ये भी जानिए : MP Congress में वर्चस्व की लड़ाई, नेता पुत्रों पर आई, दिग्विजय का बयान, कमलनाथ का शक्ति प्रदर्शन ?

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…