BY: Yoganand Shrivastva
Maharashtra Politics महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों गुटों के विलय की खबरों को महज एक दंतकथा करार देते हुए कहा कि एक-दो दिनों में यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा। राउत ने दावा किया कि शरद पवार और सुप्रिया सुले, अजित पवार गुट के साथ नहीं जाएंगे।
NCP विलय की चर्चाओं पर क्या बोले संजय राउत?
Maharashtra Politics संजय राउत ने कहा कि दोनों गुटों की राजनीतिक स्थिति अलग-अलग है। एक गुट सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरा सत्ता में शामिल होने के लिए बेचैन है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दिन कोई बैठक नहीं हुई और न ही सुप्रिया सुले तथा प्रफुल्ल पटेल के बीच मुलाकात हुई।
राउत ने संसदीय कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें संबंधित नेता मौजूद रहते हैं और बैठक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलती है। ऐसे में वहां विलय पर चर्चा होने की बात पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने इस पूरी खबर को ‘सलीम-जावेद वाली कहानी’ बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी और दूसरे पक्ष की ओर से जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। राउत के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल का अमित शाह के साथ अधिक संवाद है।
फोन टैपिंग के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना
Maharashtra Politics राहुल गांधी के फोन टैपिंग से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि देश में किसके फोन टैप नहीं हो रहे हैं? उन्होंने राष्ट्रपति, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा पवार और सैन्य अधिकारियों के फोन टैप किए जाने की आशंका भी जताई।
राउत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के भीतर बेचैनी का माहौल है और अब सरकार के जाने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि अप्रैल-मई तक देश की राजनीति में बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह आकलन दिल्ली की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए है।
मफलर की ब्रांडिंग पर भी दिया बयान
Maharashtra Politics संजय राउत ने मफलर बैनर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मफलर की ब्रांडिंग बहुत अच्छे तरीके से चल रही है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के बीच संभावित विलय को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, संजय राउत ने इन अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया है कि शरद पवार और सुप्रिया सुले, अजित पवार गुट के साथ नहीं जाएंगे।
Read this: राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?


