रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव
Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित परिसदन में झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सरकारी निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और मांग पत्र सौंपकर उनके समाधान की मांग की।
दोहरी रॉयल्टी कटौती का मुद्दा उठाया
Kolhan Contractors Association प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान के दौरान रॉयल्टी की कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ठेकेदारों का कहना था कि खनिज सामग्री खरीदते समय वे पहले ही रॉयल्टी का भुगतान कर देते हैं। इसके बावजूद सरकारी बिलों के भुगतान के समय दोबारा रॉयल्टी काट ली जाती है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से निर्माण कार्य प्रभावित
Kolhan Contractors Association संघ के सदस्यों ने बिटुमेन की लगातार बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मौजूदा एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट) और बाजार में निर्माण सामग्री की वास्तविक कीमतों के बीच काफी अंतर है। खासकर बिटुमेन के दाम बढ़ने से निर्धारित दरों पर निर्माण कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
संघ ने सरकार से इन समस्याओं का उचित समाधान निकालने और ठेकेदारों को राहत देने की मांग की।
मंत्री ने समस्याओं को सरकार के सामने रखने का दिया आश्वासन
Kolhan Contractors Association मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठेकेदारों की समस्याओं को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इनका उचित समाधान निकाला जा सके।
Read this: चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा


