,

Tripura: 3 BSF जवानों पर तस्करों का हमला, घायल; CM माणिक साहा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

tripura-boxanagar-bsf-jawan-attack-injured/

Tripura: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर तस्करों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जवानों के साथ मारपीट करने के अलावा उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की। हमले के दौरान जवानों के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर आशाबाड़ी से बीएसएफ की अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tripura: क्या है पूरा मामला?

I strongly condemn the brutal assault on our brave BSF personnel at Ashabari by a group of miscreants. Such acts of violence against our security forces are completely unacceptable and deserve unequivocal condemnation.

Any attack on our security personnel is a matter of grave concern and must be dealt with firmly in accordance with the law.

Concerned authorities directed to take swift and stringent action against those responsible and ensure that justice is delivered. Our security personnel deserve the utmost respect and protection.— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) November 2, 2026

जानकारी के मुताबिक, यह घटना त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बॉक्सानगर इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि रहीमपुर काटामुडा चौकी पर तैनात बीएसएफ के तीन जवान बॉक्सानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कथित तस्करों के एक समूह ने उन्हें निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। हमलावरों में पकड़े गए संदिग्ध तस्कर के परिजन और उसके अन्य साथी शामिल बताए जा रहे हैं।

Tripura: तस्करी का सामान ले जा रहे युवक का जवानों ने किया था पीछा

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे हुई थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गेट नंबर 174 और 175 के पास कंटीले तारों की बाड़ के नजदीक बीएसएफ जवानों ने तस्करी का सामान लेकर जा रहे एक युवक को देखा। इसके बाद जवानों ने उसका पीछा किया और हेफजुर रहमान नाम के कथित तस्कर को पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद जवान आगे की प्रक्रिया के लिए बॉक्सानगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कथित तस्करों के परिजनों और साथियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

लाठी-डंडों से जवानों की पिटाई, हथियार छीनने की भी कोशिश

हमले के दौरान आरोपियों ने जवानों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से बीएसएफ कर्मियों पर हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश भी की। इस दौरान जवानों के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले में तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हमले की जानकारी मिलते ही बीएसएफ की अतिरिक्त टीम को मौके पर भेजा गया। आशाबाड़ी से जवानों की टुकड़ी पहुंचने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

Tripura: घायल जवानों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले में घायल तीनों बीएसएफ जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआत में उन्हें बॉक्सानगर अस्पताल ले जाया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए अगरतला के एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल लोगों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सुरक्षा बलों पर हुए इस हमले को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

Tripura: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की हमले की कड़ी निंदा

बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए घटना की निंदा करते हुए कहा कि आशाबाड़ी में उपद्रवियों के एक समूह ने हमारे बहादुर बीएसएफ जवानों पर बर्बर हमला किया है। सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला बेहद चिंताजनक है और ऐसे मामलों से कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि दोषियों को उनके किए की सजा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सुरक्षा कर्मी सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।

Tripura: बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है त्रिपुरा

भारत का पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा भौगोलिक रूप से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। राज्य की करीब 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है। इतनी लंबी सीमा होने के कारण यहां सीमा पार तस्करी और अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। बीएसएफ के जवान सीमा पर लगातार गश्त और निगरानी करते हैं। बॉक्सानगर में जवानों पर हुआ हमला एक बार फिर सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के दौरान सुरक्षा बलों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है। फिलहाल पुलिस और बीएसएफ की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।

read also: Chanakya Neeti: आर्थिक संकट से बचना है तो अपनाएं चाणक्य की ये 6 बातें, कमाई के साथ बचत और निवेश पर भी दें ध्यान

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर में…

Tripura: 3 BSF जवानों पर तस्करों का हमला, घायल; CM माणिक साहा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Tripura: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में मुरासु…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Panchkula ; हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : CM नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Panchkula : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…