Run For Unity: हुजूर विधानसभा के हरिहर नगर फन्दा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में हरिहर नगर फन्दा में युवाओं द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र की एकता के संकल्प को दोहराया।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में फंदा ब्लॉक के हरिहर नगर में नौजवानों द्वारा एकता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत अपनी पूरी टीम और स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुए।
Run For Unity: युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता का संकल्प
विधायक ने कहा कि इस भव्य आयोजन में भारत की युवा शक्ति का अहसास होता है। सरदार पटेल के सपने युवाओं की आंखों में साफ दिखाई देते हैं। युवा संपूर्ण राष्ट्रभाव के साथ काम करने, भारत माता की जयकार करने तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प ले रहे हैं।
उन्होंने दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी धावकों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार पटेल के सपनों के भारत के निर्माण में हम सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री तीरथ सिंह मीना, जनपद एवं मंडल अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, जिला महामंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, रवि राजपूत, राहुल परिहार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।


