Report: Vandna Rawat
TechSangam Conference मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 अक्टूबर 2026 को बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित ‘टेकसंगम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन पर आधारित LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। साथ ही ‘एआई इन कंस्ट्रक्शन’ पुस्तक का विमोचन भी किया।
क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन को मिलेगा बढ़ावा
TechSangam Conference सम्मेलन के दौरान क्वांटम फॉरेंसिक्स और कानूनी नियमों के अनुपालन से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत को इन क्षेत्रों में अध्ययन, अनुसंधान और तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
‘एआई इन कंस्ट्रक्शन’ पुस्तक का विमोचन
TechSangam Conference कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एआई इन कंस्ट्रक्शन’ पुस्तक का विमोचन किया। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग और नई तकनीकों के प्रभाव पर चर्चा की गई।
एआई, साइबर फॉरेंसिक और डेटा संरक्षण पर मंथन
TechSangam Conference टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम प्रौद्योगिकी, डेटा संरक्षण और विधिक अनुपालन के आपसी समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य इन तकनीकों के एकीकरण से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करना रहा।


