,

Swedish Sikh Delegation : स्वीडिश सिख प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में CM सैनी से की मुलाकात, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Swedish Sikh Delegation

Swedish Sikh Delegation : हरियाणा में निवेश, रोजगार सृजन और पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

रिपोर्ट- अंकुर कपूर

Swedish Sikh Delegation : स्वीडन/चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान इंडिया हाउस में स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वीडन आगमन पर स्वागत किया और उनसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Swedish Sikh Delegation

Swedish Sikh Delegation : हरियाणा में निवेश और रोजगार के अवसरों पर चर्चा

मुलाकात के दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हरियाणा निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विकास के प्रयासों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Swedish Sikh Delegation :पंजाब से नशे की समस्या खत्म करने पर जोर

बैठक में पंजाब के युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों और नशे की समस्या का मुद्दा भी उठा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार, सकारात्मक अवसरों और विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Swedish Sikh Delegation : हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना

स्वीडिश सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे को सकारात्मक पहल बताया। सदस्यों ने कहा कि निवेश और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास हरियाणा के साथ-साथ देश के युवाओं के भविष्य के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने और संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

ये भी जानिए : Supreme Court: कनॉट प्लेस में प्रदर्शन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कारोबारियों की परेशानी पर भी जताई चिंता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…