Report: Prem Shrivastva
Jamshedpur News कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव पूजा का उद्घाटन संयुक्त रूप से समाजसेवी एवं श्रीलेर्दस, बिष्टुपुर के साझेदार शेखर डे, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और के.के. अरोड़ा ने किया। उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
सत्य की जीत और सामाजिक एकता का संदेश देती है दुर्गा पूजा
Jamshedpur News मुख्य अतिथि शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह असत्य पर सत्य और सामाजिक अत्याचार पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्व का संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। लोगों को अपने जीवन में इन आदर्शों को अपनाते हुए समाज और देश के हित में कार्य करना चाहिए।
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिरों में शामिल है रंकिणी मंदिर
Jamshedpur News डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. भरत और पूजा कमेटी के चेयरमैन के.के. अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री श्री रंकिणी मंदिर केवल कदमा ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिरों में गिना जाता है। यहां दुर्गा पूजा विधि-विधान के साथ आयोजित की जाती है। हर वर्ष यह आयोजन कदमा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
Jamshedpur News उद्घाटन समारोह में कमेटी के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जनार्दन पांडेय, के.जी. गोविंद, ए.आर. डे, सतीश वर्मा, संजय कुमार, प्रेमनाथ, हरभजन सिंह, एस. रमेश, सुभाष और कार्तिक सहित कमेटी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
Read this: 16 October 2026 Panchang : नवरात्रि के 6 वें दिन मां कात्यायनी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल


