,

New York Apartment Rent: न्यूयॉर्क में 2BHK का 10 लाख रुपये महीना किराया, भारतीय युवती के दावे पर छिड़ी बहस

New York Apartment Rent

BY: Yoganand Shrivastva

New York Apartment Rent अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मकान किराए पर लेना कितना महंगा हो सकता है, इसका एक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय कंटेंट क्रिएटर खुशी जैन ने दावा किया है कि मैनहट्टन इलाके में दो बेडरूम वाले फ्लैट का किराया करीब 10 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता है। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।

मैनहट्टन में घर तलाशना पड़ा महंगा

New York Apartment Rent फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर शरण हेगड़े के साथ बातचीत में खुशी जैन ने बताया कि उन्होंने मैनहट्टन में सुविधाओं वाले कई अपार्टमेंट देखे, लेकिन अधिकांश जगहों पर दो बेडरूम वाले फ्लैट का किराया करीब 10 हजार डॉलर प्रतिमाह था। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 10 लाख रुपये के बराबर बैठती है।

New York Apartment Rent खुशी के अनुसार, लंबे समय तक तलाश करने के बाद भी उन्हें अपेक्षाकृत कम किराए वाला उपयुक्त फ्लैट नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने मैनहट्टन के बाहर रहने का विकल्प चुना।

शहर के बाहरी इलाकों में कम है किराया

New York Apartment Rent खुशी जैन ने बताया कि ब्रुकलिन, क्वींस और एस्टोरिया जैसे इलाकों में किराया अपेक्षाकृत कम है। इन क्षेत्रों में दो बेडरूम वाले फ्लैट करीब 5 से 6 हजार डॉलर प्रतिमाह में मिल सकते हैं। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 4 से 5 लाख रुपये प्रतिमाह के बराबर है।

उनका कहना है कि न्यूयॉर्क में एक दंपती का वार्षिक जीवन-यापन खर्च लगभग 95 लाख रुपये से लेकर 1.14 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

New York Apartment Rent वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि न्यूयॉर्क में इतने महंगे किराए वाले अपार्टमेंट मौजूद हैं, जबकि कई लोगों ने दावा किया कि शहर में इससे कम किराए पर भी अच्छे मकान उपलब्ध हैं।

कई यूजर्स ने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क जैसे शहरों में लोग अक्सर रूममेट या पार्टनर के साथ रहकर खर्च साझा करते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भारत और अमेरिका की आय तथा जीवन-यापन लागत में बड़ा अंतर होने के कारण दोनों की सीधी तुलना करना उचित नहीं है।

सोशल मीडिया पर जारी इस बहस ने एक बार फिर दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शामिल न्यूयॉर्क की ऊंची आवासीय लागत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Read this: सेवा ही हमारा मुख्य कार्य, सेवा करके ही देंगे संदेश; वडनगर से वाराणसी जा रहे दल से PM Modi ने किया संवाद

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज की बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jabalpur Car Fire: लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

Jabalpur Car Fire जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित लम्हेटा बायपास पर

Pakistan Afghanistan Airstrikes: अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक दावा, 10 ठिकानों पर हमला

Pakistan Afghanistan Airstrikes: पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह अफगानिस्तान के भीतर 10 ठिकानों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं. 1. छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में नो UPI

Aaj ka Panchang: जानें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj ka Panchang: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ