,

UP Seva Abhiyan: पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा अभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

UP Seva Abhiyan

UP Seva Abhiyan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी 75 जिलों में रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरण और अस्पतालों में मरीजों को फल बांटने के कार्यक्रम हुए। इस दौरान 354 रक्तदान शिविरों में 8,323 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 12,271 लाभार्थियों को टूल किट और 73,959 मरीजों को फल वितरित किए गए।

75 जिलों में 5.90 करोड़ दीये जलाए गए

UP Seva Abhiyan प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 5 करोड़ 90 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए। लखनऊ में 21,23,900, सीतापुर में 21,43,140, गोरखपुर में 14,21,112, आजमगढ़ में 15,70,120, आगरा में 13,32,200 और झांसी में 11,21,410 दीये जलाए गए।

UP Seva Abhiyan इसके अलावा रामपुर में 10,94,354, कानपुर देहात में 11,28,038, अयोध्या में 8,95,630, प्रयागराज में 6,75,916, बरेली में 7,69,770, मथुरा में 5,59,277, वाराणसी में 3,28,204 और गौतमबुद्ध नगर में 2,32,529 दीये प्रज्ज्वलित किए गए।

रक्तदान, टूल किट और फल वितरण के आंकड़े

UP Seva Abhiyan सेवा दिवस के तहत अमरोहा में 20 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 200 लाभार्थियों को टूल किट और 210 मरीजों को फल वितरित किए गए। अमेठी में चार रक्तदान शिविरों में 35 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 55 लाभार्थियों को टूल किट और 320 मरीजों को फल दिए गए। अंबेडकरनगर में दो शिविरों में 61 लोगों ने रक्तदान किया और 725 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं।

अयोध्या में दो शिविरों में 71 लोगों ने रक्तदान किया और 1,853 मरीजों को फल वितरित किए गए। अलीगढ़ में 12 शिविरों में 360 लोगों ने रक्तदान किया। आगरा में चार शिविरों में 84 लोगों ने रक्तदान किया और 3,198 मरीजों को फल बांटे गए। आजमगढ़ में दो शिविरों में 225 लोगों ने रक्तदान किया।

गाजियाबाद में सबसे अधिक रक्तदान शिविरों में भागीदारी

UP Seva Abhiyan गाजियाबाद में 39 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1,572 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 450 लाभार्थियों को टूल किट और 2,215 मरीजों को फल वितरित किए गए। कानपुर शहर में 23 शिविरों में 452 लोगों ने रक्तदान किया और 2,286 मरीजों को फल दिए गए।

गौतमबुद्ध नगर में 21 शिविरों में 246 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 340 लाभार्थियों को टूल किट और 1,560 मरीजों को फल वितरित किए गए। जौनपुर में 13 शिविरों में 299 लोगों ने रक्तदान किया। गोंडा में 2,163 मरीजों को फल वितरित किए गए।

इसके अलावा उन्नाव में 400 लाभार्थियों को टूल किट दी गईं। इटावा में 45, एटा में 38 और औरैया में 6 लोगों ने रक्तदान किया। लखीमपुर खीरी में 67, कौशांबी में 102, कुशीनगर में 73, गाजीपुर में 30, गोरखपुर में 86, चंदौली में 35, चित्रकूट में 11 और जालौन में 21 लोगों ने रक्तदान किया।

इन कार्यक्रमों के संचालन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया था।

Read this: Jamtara Blood Donation Camp: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जामताड़ा में रक्तदान शिविर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: Travis Head का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 356 रन

Australia vs Zimbabwe 2nd ODI: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे

Bilaspur Family Dispute: कलेक्टर के सामने सड़क पर भिड़ीं ननद-भाभी, रोते रहे मासूम बच्चे; वीडियो वायरल

Bilaspur Family Dispute: बिलासपुर में कलेक्टर कार्यालय के सामने उस समय हंगामा

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक से राहुल गांधी नाराज, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

Asian Games में भारत की शानदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

Moody’s ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, FY27 में 7% GDP ग्रोथ की उम्मीद

BY: Yoganand Shrivastva Moody’s वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और मध्य

Child Passport Rules: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल होगी वैधता

BY: Yoganand Shrivastva Child Passport Rules पासपोर्ट से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण