Report: Ratan kumar
Jamtara Blood Donation Camp जामताड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ रक्तदान
Jamtara Blood Donation Camp कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शशांक के नेतृत्व में राज्यभर में रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा में भी युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया।

17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे सेवा कार्य
Jamtara Blood Donation Camp कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं और लोगों ने अपने घरों व मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे दिन भाजयुमो के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 17 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
Jamtara Blood Donation Camp भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। उनके अनुसार युवा कार्यकर्ता सेवा भावना से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्रहित में योगदान दे रहे हैं। इसी भावना के तहत रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नीलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, पूर्व जिला महामंत्री मितेश शाह, आकाश साव, टिंकू साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


