Katni Biomedical Waste : कटनी। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट (IIWM) द्वारा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, कटनी के सहयोग से 17 सितंबर 2026 को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एकता हेरिटेज, टीजीएस होटल, जबलपुर रोड, कटनी में होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को बायो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, उपचार और निपटान की व्यावहारिक जानकारी देना है।
Katni Biomedical Waste : इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में बायो मेडिकल वेस्ट नियम, 2016 में हुए संशोधनों की नवीनतम जानकारी, अपशिष्ट पृथक्करण एवं निपटान की बेहतर प्रक्रियाएं, डिजिटल ट्रैकिंग और बारकोडिंग जैसे विषय शामिल होंगे। इसके साथ ही व्यावसायिक सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, उभरती तकनीकें और सतत समाधान पर भी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में जीरो वेस्ट हॉस्पिटल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026 और समृद्ध भारत 2047 की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर भी फोकस रहेगा।
Katni Biomedical Waste : सुरक्षित और सतत अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर
IIWM के अनुसार, यह कार्यक्रम स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित और सतत अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने-अपने संस्थानों में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू करने में सक्षम बनाना और समृद्ध भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान के लिए तैयार करना है।
ये भी जानिए : https://swadeshlive.com/india-pakistan-warship-collision/


