इंदौर देश का वेटलैण्ड शहर बनना हमारे लिये गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore becoming a wetland city of the country is a proud moment for us: Chief Minister Dr. Yadav

प्रदेश के नाम एक ओर उपलब्धि तब जुड़ गई जब रामसर कन्वेंशन द्वारा इंदौर शहर को प्रतिष्ठित वेटलैण्ड सिटी घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की इस उपलब्धि को देश और प्रदेश की उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश केलिए गौरव का क्षण है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था रामसर द्वारा शनिवार को 31 वेटलैण्ड शहरों की सूची जारी की गई है। इसमें उन शहरों को सम्मानित किया गया है जो अपने वेटलैंडस का संरक्षण करने के साथ-साथ शहरी विकास में भी उत्कृष्ट योगदान देते हैं। इसमें पहली बार देश के 2 शहरों इंदौर और उदयपुर को भी शामिल किया गया है।

देश की पहली वेटलैण्ड सिटी इंदौर

रामसर कन्वेंशन द्वारा शनिवार को दुनिया के 31 शहरों को वेटलैण्ड सिटी के रूप में मान्यता देते हुए घोषणा की है। देश में रामसर द्वारा पहली बार दो शहरों को एक साथ वेटलैण्ड शहर के रूप में मान्यता दी है। इनमें इंदौर और उदयपुर को देश के पहले दो शहरों के रूप में शामिल किया गया है। जारी सूची में शामिल विश्व के अन्य शहर इस प्रकार हैं : अर्जेंटीना के ट्रेलेव, बेल्जियम के मेचेलेन, बोत्सवाना के कसाने-कज़ुंगुला, शाकावे, चिली के वाल्डिविया, चीन के चोंगमिंग, डाली, फ़ूज़ौ, हांग्जो, जिउजियांग, ल्हासा, सूज़ौ, वेनझोउ, यूयांग, फ़्रांस के एब्बेविल, आर्ल्स, हैम्पिग्नी, ईरान (इस्लामिक गणराज्य) के बाबोल, बंदर किआशर, गैंडोमन, जापान के नागोया शहर, मोरक्को के मेहद्या, फिलीपींस के बलांगा शहर, पोलैंड के पॉज़्नान, कोरिया गणराज्य के गिम्हे, मुंगयोंग, सर्बिया के नोवी साद, स्विटजरलैंड के जिनेवा और जिम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स को भी शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों केन्द्र सरकार द्वारा इंदौर का नाम रामसर कन्वेंशन को प्रतिष्ठित वेटलैंड सिटी के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए नामांकित किया गया था। केन्द्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इससे इंदौर और उदयपुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक ब्रांडिंग के रूप में पहचान मिलेगी।

पर्यावरण का सिरमौर बना इंदौर

पर्यावरण की दृष्टि से इंदौर शहर देश और प्रदेश की स्वच्छतम शहरों में से एक तो था ही, साथ में देश का पहला वेटलैण्ड शहर होने का गौरव इंदौर को मिला। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित इंदौर पर्यावरण के क्षेत्र में भी संतुलन बनाए हुए है। इंदौर में सिरपुर और यशवंत सागर को रामसर साइट को पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है। यहां झीलों के संरक्षण, पर्यावरण सुधार और पक्षियों के लिए आदर्श आवास की स्थिति विकसित करने के साथ ही सिरपुर को बर्ड सैंक्च्युअरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

रामसर साइट्स

रामसर संधि, जिसे “वेटलैंड्स पर हुई संधि” भी कहा जाता है। यह संधि वर्ष 1971 में ईरान के रामसर नामक स्थल पर विश्व के विभिन्न देशों ने हस्ताक्षरित की थी। इस प्रकार यह एक अंतर-सरकारी संधि है, जो आर्द्र भूमियों और उनके संसाधनों के संरक्षण के फ्रेमवर्क उपलब्ध करवाती। इन उपलब्ध मापदंड के अनुसार आर्द्र भूमि को संरक्षित करने सहायता प्राप्त होती है। इसी प्रकार वर्ष 2015 में रामसर कन्वेंशन के 12वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज में वेटलैण्ड सिटी को मान्यता देने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था। वेटलैंड्स का संरक्षण करने के साथ शहरी विकास में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहरों को वेटलैण्ड शहर की मान्यता दी जाती है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

अंतागढ़: अंडरब्रिज में कीचड़ और जलभराव से राहगीर परेशान

रिपोर्टर – जावेद खान अंतागढ़ के कुरुद-ब्लॉक में हाल में हुई बारिश

रायगढ़: घरघोड़ा रोड पर भीषण ट्रक हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

रायगढ़/पुंजीपथरा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क

बलरामपुर: पुलिस में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, SI समेत कई निलंबित

बलरामपुर (छत्तीसगढ़) — जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों द्वारा

धमतरी: विद्यालय में छात्र कर रहे साफ-सफाई, वीडियो वायरल

धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक में स्थित सरबदा प्राथमिक शाला के एक

धमतरी डीएफओ कार्यालय में घुंसा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

धमतरी (छत्तीसगढ़) – मंगलवार सुबह धमतरी जिला वन क्षेत्र अधिकारी (DFO) श्री

पाकिस्तान के बाजौर में भीषण आईईडी ब्लास्ट: असिस्टेंट कमिश्नर समेत 5 की मौत, 11 घायल

BY: Yoganand Shrivastva पेशावर, पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में बुधवार

कोरिया: चरचा माइंस में कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत

कोरिया (छत्तीसगढ़) – कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का गरिमामय स्वागत

मराठी अस्मिता की सियासत: ठाकरे परिवार की आखिरी बाज़ी?

गुजराती व्यापारी पर हमला: क्या ठाकरे फिर पुरानी राजनीति पर लौट रहे

सिद्धारमैया का स्पष्ट ऐलान: “मैं पूरे 5 साल कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहूंगा”

BY: Yoganand Shrivastava बेंगलुरु, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही

गरियाबंद में राशन वितरण की समयसीमा में बढ़ोतरी, लोगों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्टर – लोकेश्वर सिन्हा, कांकेर गरियाबंद जिले में राशन वितरण को लेकर

कांकेर जंगलवार कॉलेज में बंदरों का ‘ट्रेनिंग डेमो’: वीडियो वायरल

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी कांकेर स्थित प्रसिद्ध “जंगलवार कॉलेज” का एक अनोखा वीडियो

राजिम में कन्या शाला मर्जिंग का विरोध, छात्राओं ने गेट पर ताला लगाया

विरोध की वजहें छात्राओं की प्रतिक्रिया प्रशासन और बीईओ का रुख जनप्रतिनिधियों

स्वदेश न्यूज़ की खबर का असर, SDM के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम खाती में शिक्षक की कमी

नेशनल हेराल्ड केस: ईडी का दावा— किराये की रसीदें थीं फर्जी, कोर्ट ने उठाए कई सवाल

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले

हिमाचल में मॉनसून का कहर: बादल फटने से अब तक 10 की मौत, रेड अलर्ट जारी

BY: Yoganand Shrivastva हिमाचल प्रदेश इन दिनों भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं

हेमंत खंडेलवाल बने BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, पहली बार विधायक को मिली कमान

मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक

1MDB घोटाले में स्टैंडर्ड चार्टर्ड फंसा? 2.7 अरब डॉलर का बड़ा केस दर्ज!

सिंगापुर की हाईकोर्ट में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के खिलाफ 2.7 अरब डॉलर