,

Vidisha Terrace Garden: छत पर बनाया हरियाली का संसार, 20×30 फीट में 500 से अधिक पौधों की अनोखी बगिया

Vidisha Terrace Garden

Report: Ram Yadav

Vidisha Terrace Garden विदिशा के हरिपुरा क्षेत्र की रहने वाली ज्योति सारस्वत ने अपनी घर की छत को एक खूबसूरत हरित उद्यान में बदल दिया है। करीब 20×30 फीट की जगह में उन्होंने 500 से अधिक फलदार, सब्जियों, औषधीय और सजावटी पौधों को विकसित किया है। उनकी यह पहल आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

घर की जरूरतें भी पूरी कर रहे पौधे

Vidisha Terrace Garden ज्योति अपने गार्डन की देखभाल स्वयं करती हैं। छत पर लगाए गए कई पौधों से उन्हें ताजी सब्जियां और फल भी मिलते हैं, जिनका उपयोग परिवार के दैनिक जीवन में किया जाता है। अलग-अलग गमलों और कंटेनरों में लगाए गए पौधे न केवल पर्यावरण को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दे रहीं संदेश

Vidisha Terrace Garden ज्योति सारस्वत का मानना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा करना भी उतना ही जरूरी है। उनका कहना है कि यदि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी विशेष अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

ज्योति का यह हाउस गार्डन इस बात का उदाहरण है कि सीमित जगह में भी इच्छाशक्ति और समर्पण के बल पर हरियाली का सुंदर संसार बसाया जा सकता है।

Read this: Shahdol Basketball: 70वीं शालेय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…