Report: Rashid
Lucknow News जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह चाय पीने गई एक युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कार चालक पर युवती को बोनट पर काफी दूर तक ले जाने और बोनट से नीचे गिरने के बाद कथित तौर पर उस पर दोबारा कार चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यश बनकर रिलेशनशिप में रहने का आरोप
Lucknow News सूत्रों के मुताबिक, युवती सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक चाय की टपरी पर गई थी। इसी दौरान कार सवार शाहनवाज कुछ अन्य युवतियों के साथ वहां पहुंचा। युवती ने उसे पहचान लिया। बताया जा रहा है कि शाहनवाज कथित तौर पर यश ठाकुर बनकर युवती के साथ रिलेशनशिप में था। युवती को जब उसकी पहचान के बारे में पता चला तो उसने युवक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
Lucknow News आरोप है कि विवाद के दौरान शाहनवाज ने युवती को कार से टक्कर मार दी और उसे बोनट पर काफी दूर तक ले गया। युवती के बोनट से नीचे गिरने के बाद भी उस पर कार चढ़ाने की कोशिश किए जाने का आरोप है। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
Lucknow News घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। मामले में युवती द्वारा लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो की जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।


