Report: Neha gupta
Ara Foot Overbridge भोजपुर जिले के आरा शहर और आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है। पटना-डीडीयू रेलखंड के पूर्वी गुमटी समपार फाटक के ऊपर बन रहे फुट ओवरब्रिज का जल्द उद्घाटन होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ आरा शहर के कई मोहल्लों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण
Ara Foot Overbridge करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ब्रिज के चालू होने से लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वर्ष 2016 में रेलवे गुमटी बंद होने के बाद तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने इसकी आधारशिला रखी थी। हालांकि निर्माण कार्य लंबे समय तक अधर में रहा।

सांसद सुदामा प्रसाद के प्रयास से पूरा हुआ निर्माण
Ara Foot Overbridge काफी समय से लंबित इस निर्माण कार्य को वर्तमान सांसद सुदामा प्रसाद के प्रयासों से पूरा कराया जा सका है। ब्रिज शुरू होने के बाद लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान जान जोखिम में डालने की मजबूरी से राहत मिलेगी। फुट ओवरब्रिज के जरिए पैदल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की बात कही जा रही है। इससे आरा शहर और आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।
Read this: Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा


