Report: Farhan khan
Khatic Garjana Sammelan आगरा में आयोजित अखिल भारतीय खटीक समाज के खटीक गर्जना सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि खटीक समाज का इतिहास त्याग, पराक्रम, सेवा और राष्ट्रभक्ति से भरा रहा है, लेकिन इतिहास में समाज को उसका उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने संत दुर्बल नाथ जी को पूरे भारतीय समाज का संत बताते हुए देश और धर्म की रक्षा में खटीक समाज की भूमिका को रेखांकित किया।
खटीक समाज के इतिहास और योगदान को सामने लाने पर जोर
Khatic Garjana Sammelan आरबीएस कॉलेज, खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से खटीक गर्जना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
Khatic Garjana Sammelan अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि खटीक समाज ने प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और देश के विभिन्न आंदोलनों तक साहस और वीरता का परिचय दिया है। जब भी देश और सनातन संस्कृति पर संकट आया, खटीक समाज अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि समाज के इस गौरवशाली इतिहास को सामने लाने की जरूरत है।
शिक्षा और एकजुटता का दिया संदेश
Khatic Garjana Sammelan रक्षा मंत्री ने खटीक समाज से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षित बनने, संघर्ष करने और संगठित रहने के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।
राजनाथ सिंह ने जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति से बचने की अपील करते हुए प्रेम, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “टूटने से बिखरेंगे और जुड़ने से निखरेंगे।”
चांदी का मुकुट समाज को लौटाया, शहीद की वीर नारी का सम्मान
Khatic Garjana Sammelan सम्मेलन के दौरान राजनाथ सिंह को चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री ने सम्मान में मिले चांदी के मुकुट को समाज को वापस सौंप दिया। उन्होंने अपील की कि इस मुकुट से किसी गरीब खटीक परिवार की बेटी की शादी के लिए पायल बनवाई जाए।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान की वीर नारी को भी रक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने खटीक समाज की देश और धर्म की रक्षा में रही भूमिका को भी रेखांकित किया।
Read this: Jamtara Ganesh Utsav:गणपति उत्सव को लेकर जामताड़ा तैयार, सोमवार से 10 दिनों तक सजेगा भव्य मेला


