Bank Strike लखनऊ सहित देशभर में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल का असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के कई प्रमुख बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नियमित कार्य प्रभावित रहा और ग्राहक सेवाएं बाधित हुईं।
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत कई मांगों को लेकर विरोध
Bank Strike बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में कर्मचारियों ने विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा के बाहर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित, डिजिटल सेवाएं जारी
Bank Strike हड़ताल के कारण एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि ग्राहकों को राहत देते हुए डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और ऑनलाइन लेनदेन जैसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगे और तेज होगा आंदोलन
Bank Strike बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की तैयारी की जाएगी। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।


