,

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

Basti News

संवाददाता: उमंग पाण्डेय


Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे के पास सड़क किनारे 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सरकारी शराब की दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Basti News पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

सड़क पर मिले खून के निशान, पैरों की उंगलियों में चोट

Basti News मौके पर पुलिस को गौरा तिराहे से घटनास्थल तक सड़क पर खून के धब्बे मिले हैं। युवक के दोनों पैरों के अंगूठे और उंगलियों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पैर सड़क से रगड़ने के कारण ये चोटें आई होंगी।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या के बाद शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। वहीं, एक दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि बाइक से शव ले जाते समय युवक के पैर सड़क से रगड़े हों, जिसके चलते रास्ते में खून के निशान बने।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

Basti News शव मिलने की सूचना पर डायल 112 के साथ वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और आसपास के हालात की जानकारी जुटाई।

मौके से एक वाहन भी मिला है, जिसके आगे ‘पुलिस’ लिखा हुआ बताया जा रहा है। वाहन यशवंत कुमार पुत्र सोमप्रकाश, निवासी खड़ौआ खुर्द, पोस्ट पोखरनी, थाना नगर के नाम दर्ज बताया गया है। पुलिस वाहन और उससे जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान का प्रयास जारी

Basti News फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अब युवक की पहचान कराने के साथ-साथ सड़क पर मिले खून के निशानों और चोटों के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य वजह से मौत हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

Read this: Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस

Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

Report by: Vandana Rawat Ayodhya: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 खबरें 1. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 खबरें 1. जहरीली शराब से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 9 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से