,

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

BOB Recruitment

BY: Yoganand Shrivastva

BOB Recruitment बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग के विभिन्न पदों के लिए की जा रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

BOB Recruitment भर्ती अभियान के तहत वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 1100 रिक्तियों में 1000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नियमित आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 4 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2026

योग्यता, आयु सीमा और सैलरी

वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I):

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • संबंधित NISM/वित्तीय प्रमाणपत्र
  • न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव
  • आयु सीमा: 22 से 32 वर्ष

क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II):

  • स्नातक या चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव
  • आयु सीमा: 21 से 33 वर्ष

वेतनमान

  • JMG/S-I: ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह
  • MMG/S-II: ₹64,820 से ₹93,960 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया

BOB Recruitment उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बैंकिंग अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।

अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read this: Janmashtami 2026 Barwaha : बड़वाह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Kannauj Accident: कन्नौज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रिपोर्ट- वंदना रावत Kannauj Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Krishna Janmashtami Ujjain : भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से साहस, कर्तव्य और मित्रता की सीख: CM डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट — विशाल दुबे Krishna Janmashtami Ujjain : उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vaibhav Suryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है सबसे युवा T20I शतक का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी

India-Pakistan: दुबई में किसका चलेगा राज? पिच रिपोर्ट और आंकड़े बढ़ाएंगे रोमांच

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 सितंबर को महिला

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में