Janmashtami 2026 Barwaha : बड़वाह। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। Janmashtami 2026 Barwaha के मौके पर मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट की गई। रात 12 बजते ही मंदिरों में भगवान कृष्ण के जन्म की बधाइयां गूंजने लगीं। इसके बाद बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने उन्हें पालना झुलाया।

Janmashtami 2026 Barwaha: विद्युत रोशनी और फूलों से सजे मंदिर
Janmashtami 2026 Barwaha के दौरान नगर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों को आकर्षक विद्युत लड़ियों और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कृष्ण जन्म का समय नजदीक आने के साथ मंदिर परिसरों में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती गई।
Janmashtami 2026 Barwaha : गोपाल मंदिर में भजन संध्या और महाआरती
नगर के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महंत हनुमानदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।
जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
Janmashtami 2026 Barwaha : राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने झुलाया पालना
सत्ती घाटा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या आयोजित की गई। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने बाल गोपाल के दर्शन करने के साथ उन्हें पालना भी झुलाया।
मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के बाद महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
Janmashtami 2026 Barwaha : सत्यनारायण मंदिर में भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
Janmashtami 2026 Barwaha : CISF ग्राउंड में जवानों ने किया भजन-कीर्तन
सीआईएसएफ ग्राउंड स्थित भव्य राधा-कृष्ण मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने भजन-कीर्तन किए और भजनों पर नृत्य कर कृष्ण भक्ति का आनंद लिया।
परिसर में खाने-पीने के साथ झूलों की दुकानें भी लगाई गई थीं। बच्चों और परिवारों ने मेले जैसे माहौल का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण भी किया गया।
Janmashtami 2026 Barwaha : अन्य मंदिरों और आश्रमों में भी छाया कृष्ण भक्ति का उल्लास
जन्माष्टमी के अवसर पर बड़वाह के अन्य मंदिरों और आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों में आरती और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
Janmashtami 2026 Barwaha के मौके पर पूरे नगर में श्रद्धा और उत्सव का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में दर्शन, पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण के साथ लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


